{"_id":"63d55fcfd5071a5cf126fcf9","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-67783-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एमएलसी चुनाव कल, हलचल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एमएलसी चुनाव कल, हलचल बढ़ी
Sat, 28 Jan 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) का चुनाव 30 जनवरी को होगा। चुनाव को लेकर जिले में हलचल बढ़ गई है। शनिवार को भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों का भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने डीएवी इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज व भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों का भ्रमण किया। सदर विधायक ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर शिक्षकों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
तुलसीपुर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों एवं छात्रों के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। चुनाव संयोजक डॉ. अजय सिंह पिंकू ने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, विष्णु देव गुप्ता, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, सोम दत्ता, वंदना पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव, शिव प्रसाद वर्मा, अवधेश पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, हरी प्रसाद अवस्थी, राजेश दुबे, अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।