फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Fri, 27 Jan 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस बृहस्पतिवार को जिलेभर में आन-बान व शान से मनाया गया। प्रभातफेरी से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। पुलिस लाइन मेें आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम डॉ. महेंद्र कुुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एसपी केशव कुमार ने परेड का निरीक्षण कराया। बाद में जिला जज लल्लू सिंह व डीएम ने संयुक्त रूप से बेहतर काम करने वाले 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम, जनपद न्यायालय में जिला जज, पुलिस कार्यालय में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, विकास भवन में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार व एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम ने भारतीय गणतंत्र की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने गिफ्टेबल्ड फाउंडेशन के वाइस प्रेसीडेंट भरत नाईक व दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इससे पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम से बच्चों की साइकिल रेस कराई गयी। ये रेस पीपल चौराहा होते हुए सेखुइया चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई।

जिला मेमोरियल व महिला अस्पताल में तराई इन्वायरमेंट अवेयरनेस की तरफ से मरीजों को फल बांटे गये। शशि महिला कल्याण समिति ने महिला चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा को फल का वितरण किया। बाद में विकास भवन परिसर से सरकारी योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों की झांकी निकाली गई। एनसीसी व स्काउट गाइड ने रूट मार्च निकाला।
सामाजिक संस्था शिव नारायण सेवा समिति की तरफ से शहर सहित नौ ब्लाकों से 11 शिक्षकों का चयन करके आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए कल्पना देवी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र, अपराजिता शुक्ला, प्रधानाध्यापक शबीना बानो, सहायक अध्यापक रेशू पांडेय, हर्षित सिंह, प्रमोद कुमार देवल, विजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार, अभिषेक गुप्ता, योगेश कुमार व शिक्षामित्र मुरलीधर मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। एमएलके महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, सेंट जेवियर्स स्कूल में निदेशक सुयश आनंद, जीसस एंड मैरी स्कूल में प्रबंधक के. बटरफील्ड, पायनियर पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, एमपीपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक संजय तिवारी, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केपी यादव, बाल भारती इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव एवं बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रेखा विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण कर भारतीय गणतंत्र की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी मेें आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल व एसओ विपुल पांडेय ने हिस्सा लिया। सिरिया नाका चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया। कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर, राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा, विमला विक्रम महाविद्यालय, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज जरवा, एसआर माडर्न जूनियर हाईस्कूल पेहर छिपिया बाजार, बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज, उतरौला के एमजे एक्टिविटी स्कूल, एचआरए इंटर कॉलेज, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, रामतीरथ चौधरी महाविद्यालय, गैसड़ी के जयहिंद पब्लिक स्कूल, नूर पब्लिक इंका एवं एसपीपी स्कूल सहित अन्य संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed