{"_id":"63c988542790d542843423a5","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-58985-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिव सावित्री अयोध्या ने अपने नाम किया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिव सावित्री अयोध्या ने अपने नाम किया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Thu, 19 Jan 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। शिव सावित्री महाविद्यालय अयोध्या की टीम ने अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर उत्कर्ष मौर्या को मैन ऑफ द सिरीज दिया गया और अमित शुक्ला मैन ऑफ द मैच बने।
नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को साकेत महाविद्यालय अयोध्या और शिव सावित्री महाविद्यालय अयोध्या के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। शिव सावित्री की टीम ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
साकेत महाविद्यालय की टीम 28 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव सावित्री की टीम ने 21.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। उत्कर्ष मौर्या ने 51 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। साकेत महाविद्यालय के अमित शुक्ला ने छह ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। महाविद्यालय के प्रशासक रामकृपाल सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधीर यादव, डॉ. जितेनंद्र झा मौजूद रहे।