{"_id":"63c989dcb2df7a1e60265635","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-58758-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से दूर होगा परीक्षार्थियों का तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से दूर होगा परीक्षार्थियों का तनाव
Thu, 19 Jan 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम मंत्रों और गतिविधियों का एक दिलचस्प भंडार है। इस कार्यक्रम से परीक्षार्थियों को परीक्षा का तनाव कम करने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री के टिप्स परीक्षार्थियों में उत्साह भरने का काम करेंगे।
प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिले में कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर चल रहीं तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल और उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के साथ स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं जल्द होनीं हैं। परीक्षा का तनाव कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रवींद्र नाथ टैगोर, एपीजे अब्दुल कलाम व सर सीवी रमन के जीवन आदर्शों और 28 मंत्र के जरिए प्रधानमंत्री परीक्षार्थियों का तनाव दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका प्रसारण जिले के पांच स्कूलों में सुबह 11 बजे से दिखाया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई आयोजन की जिम्मेदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि तुलसीपुर के स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल में क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, स्काॅलर एकेडमी इंटर कालेज उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा, बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में सदर विधायक पल्टूराम, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू और ब्रह्मानंद अवस्थी इंटर कॉलेज कुदरगोड़वा मथुरा बाजार में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी को कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आज
प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20 जनवरी को आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के 1000 विद्यार्थी भाग लेंगे। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र, टॉप टेन प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र और टॉप 25 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।