फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: नारी कोई सामान्य शब्द नहीं, बल्कि एक सम्मान है

Fri, 20 Jan 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
NA
गोंडा। नारी कोई सामान्य शब्द नहीं, बल्कि एक सम्मान है। नारियों का स्थान वैदिक काल से ही देव तुल्य है इसलिए नारियों की तुलना देवी-देवताओं से की जाती है। यह बातें लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के ललिता सभागार में मिशन शक्ति के तहत महिला उत्पीड़न एवं कानूनी जागरूकता विषय पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कही।उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, इसलिए नहीं कि वह एक महिला है बल्कि इसलिए कि पता चले कि हमारी परवरिश एक अच्छी मां ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, स्ट्रीट स्टाक, जीरो एफआईआर, नि:शुल्क कानूनी सहायता का, बयान दर्ज कराते समय गोपनीयता का अधिकार, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल का अधिकार, इंटरनेट की सुरक्षा, विवाहिता से दुर्व्यवहार, दहेज, भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार, किसी भी समय शिकायत दर्ज कराने का अधिकार आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो रविंद्र कुमार पांडे ने कहा कि आज के इस बदलते दौर में गांव की बेटी सब की बेटी, के भाव को जगाने की जरूरत है। गांव से लेकर महानगरों तक इसकी गूंज होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक डॉ चमन कौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य नियंता प्रो श्याम बहादुर सिंह, प्रो शिवचरण शुक्ला, प्रो शशि बाला, डॉ शिशिर त्रिपाठी, डॉ. दिलीप शुक्ला, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. स्मिता सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed