फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   murder,women,gonda,cane

Balrampur News: हंसिया से महिला का गला रेता

Fri, 16 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder,women,gonda,cane
बलरामपुर के कटिया मटेरा गांव में महिला की हत्या के मामले में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : BALRAMPUR
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। नगर कोतवाली के कटिया मटेरा गांव में शुक्रवार शाम गन्ना काट रही महिला की बाइक सवार अज्ञात युवक ने हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कटिया मटेरा गांव निवासी सूर्यभान की पत्नी सोमना (48) शुक्रवार को गांव के पश्चिम में अपने खेत में गन्ना काटने गई थी। शाम करीब चार बजे बाइक से एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसने सोमना से गन्ना काटने के लिए हंसिया मांगा। इसके बाद गन्ने को काटकर उसका गट्ठर बनाया।
विज्ञापन

गट्ठर बाइक के पीछे बांधने के बाद उसने अचानक सोमना पर हंसिए से हमला कर गला रेत दिया। इससे सोमना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार युवक बैरागीजोत गांव की ओर भाग गया। कुछ ग्रामीणों ने बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक सवार युवक के बारे में जानकारी की जा रही है। एसपी राजेश कुमार सक्सेना व सीओ दरवेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मृतका व एक अन्य के बीच दो दिन पहले हुए विवाद की भी जांच कर रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति का इनपुट मिलने की बात कही है। इसके आधार पर पुलिस टीमों को लगाया गया है।

एसपी राजेश कुमार सक्सेना का कहना है कि पुलिस टीमें कई दिशा में कार्य कर रही है। अभी ये पता नहीं चल सका है कि वारदात की असली वजह क्या है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सोमना की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति सूर्यभान किसान हैं। ट्रैक्टर चलाते हैं। इनके तीन संतान हैं। इसमें से दो की शादी हो चुकी है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed