फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Murder of married girlfriend who was adamant on marriage

Balrampur News: शादी की जिद पर अड़ी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

Sat, 12 Jul 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Murder of married girlfriend who was adamant on marriage
बलरामपुर। फोन पर बातचीत, प्यार और फिर भागकर प्रेमी विनोद कुमार वर्मा के पास ललिया आई प्रयागराज के फूलपुर के सुग्गीपुर गांव की रागिनी यादव की हत्या कर दी गई। नौ जुलाई को ललिया में ग्राम सिंहपुर के पास नाले में मिला शव रागिनी का ही था। रागिनी प्रेमी विनोद से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। मगर विनोद को जब पता चला कि रागिनी पहले से शादीशुदा है तो उसने इन्कार कर दिया। वह नहीं मानी तो गला दबाकर हत्या करके शव गांव के पास नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन

ललिया इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नाले में शव मिलने के बाद छानबीन में रागिनी की पहचान हुई। सर्विलांस सेल की जांच में सामने आया कि रागिनी की एक साल से विनोद से फोन पर बातचीत हो रही थी। 15-16 दिन पहले वह विनोद के पास आ गई थी। विनोद ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा था। वह विनोद पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

रागिनी की एक साल पहले शादी हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर विनोद ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। रागिनी ने कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन अपने घर नहीं जाऊंगी। तब विनोद ने पीछा छुड़ाने के लिए साजिश के तहत आठ जुलाई को रागिनी को बाइक पर बैठाकर शहर में घुमाया। इसके बाद रात में गांव के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विनोद को नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। आरोपी विनोद को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed