{"_id":"623e0dd0e38f1661b36f70ce","slug":"murder-balrampur-news-lko6231351125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन
फोटो-7-सुल्तान अहमद-फाइल फोटो
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औरहवा गांव में दोस्त ने ही दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दोस्त के खिलाफ हत्या का कसे दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी के परिजनों से घटना के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।
ग्राम औरहवा निवासी मोहम्मद जाहिद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा सुल्तान अहमद गांव के दोस्त मस्सू के साथ बीते गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे घर से निकला था। रात 11 बजे तक सुल्तान के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान सुल्तान का मोबाइल भी बंद हो गया।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सुल्तान का शव गांव के दक्षिण तरफ रक्तरंजित हालत में देखा। परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मस्सू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। आरोपी के परिजनों से घटना के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मस्सू ने सुल्तान की हत्या क्यों की। घटना के पीछे के कारणों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।