फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipality Chairman handed over the urn to DM

Balrampur News: पालिका अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा कलश

Fri, 20 Oct 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Municipality Chairman handed over the urn to DM
बलरामपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पालिका प्रांगण में शुक्रवार को अक्षत-कलश एकत्रीकरण समारोह का आयोजन किया गया। सभी वार्डों से एकत्र किए गए मिट्टी व अक्षत से भरे कलश को नगर पालिका चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने जिलाधिकारी अरविंद सिंह को भेंट किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मिट्टी और अक्षत कलश में एकत्र किया था। शुक्रवार को नगर पालिका के प्रांगण में अक्षत-कलश एकत्रीकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं हनुमानगढ़ी बलरामपुर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महराज ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से देश को एकात्मकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया गया। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत का भाव मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed