{"_id":"642f0c07b7051f595a01a0d9","slug":"municipal-bodies-will-be-developed-with-80-crores-balrampur-news-c-13-1-169653-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 80 करोड़ से होगा नगर निकायों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 80 करोड़ से होगा नगर निकायों का विकास
Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के नगर पालिका परिषद में लाभार्थियों को वितरित की गई आवास की चाभी।
बलरामपुर। निकाय चुनाव से पहले सरकार ने नगर निकायों पर एक बार फिर धनवर्षा की है। जिले की चार नगर निकायों में 80 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से किया। साथ ही तुलसीपुर में 33.67 लाख रुपये से मैटेरियल्स रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर व 13.50 लाख रुपये से बनी सड़क का लोकार्पण भी किया।
नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में इसका सजीव प्रसारण किया गया। सदर विधायक पल्टूराम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 25 लाभार्थियों को मकान की चाभी सौंपी। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाणपत्र भी दिए। कार्यक्रम में पालिका के प्रशासक एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, डूडा की परियोजनाधिकारी विजया तिवारी, संजय मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी व शाबान अली आदि मौजूद थे।
यह होंगे काम
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में नहर बालागंज रोड मस्तानशाह मजार से केजीएन ट्रेडर्स गोदाम तक, अंधियारी बाग में गोदाम से निपकौनी तक, नई बस्ती में संतराम के मकान से तिलकराम के घर तक, प्लवे स्कूल से अशोक श्रीवास्तव के घर तक व नई बस्ती में नत्थू के मकान से मस्जिद तक इंटरलॉकिंग का काम एक करोड़ 89 लाख 46 हजार रुपये से कराए जाएंगे। उतरौला में 32 करोड़ सात लाख रुपये, पचपेड़वा में एक करोड़ 98 लाख रुपये व तुलसीपुर में 42 करोड़ 46 लाख 35 हजार रुपये से नगर क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। पचपेड़वा में जल निकासी के लिए सीवरेज पर एक करोड़ 93 लाख की योजना पर काम होना है।