{"_id":"6afde10c0b61df2564038085","slug":"mujeeb-xi-and-tiranga-cricket-club-reach-the-semi-finals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157985-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची मुजीब इलेवन व तिरंगा क्रिकेट क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची मुजीब इलेवन व तिरंगा क्रिकेट क्लब
Wed, 18 Nov 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तिरंगा क्रिकेट सीरीज सीजन-4 के चौथे दिन बुधवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुजीब इलेवन और तिरंगा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
दिन का पहला मुकाबला एचएफ विशनापुर और बच्छन इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएफ विशनापुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बच्छन इलेवन की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। इस तरह एचएफ विशनापुर ने मुकाबला जीत लिया। विशनापुर के आकाश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला पठान राइडर और मुजीब इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पठान राइडर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजीब इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 195 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। मुजीब इलेवन के बल्लेबाज रजत सिंह ने 13 छक्कों और छह चौकों की मदद से 104 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला खान इलेवन और तिरंगा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खान इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरंगा क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 5.1 ओवर में 91 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। चार विकेट लेने वाले तिरंगा क्लब के रोहित मोईन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद तिरंगा सीरीज के अध्यक्ष अनन्य गौरव मिश्र, तिरंगा ग्रुप के अध्यक्ष जनाब इकबाल खान, महासचिव सलीम खान और याकूब खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजक मंडल के दानिश सिद्दीकी और मोहम्मद इरशाद भी मौजूद रहे।