{"_id":"6053861a8ebc3e76a43de337","slug":"mproved-road-electricity-and-water-system-balrampur-news-lko5702343181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाक चौबंद कराई सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाक चौबंद कराई सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की व्यवस्था में चार साल के अंदर अभूतपूर्व सुधार हुआ है। राप्ती तथा पहाड़ी नालों की बाढ़ रोकने के लिए पक्के तटबंधों का निर्माण हो रहा है। क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार 210 व्यक्तियों को इलाज के लिए सरकार से 2.5 करोड़ रुपए की मदद दिलाई गई है।
यह दावा गुरुवार को तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने किया। उन्होंने बताया कि बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए तुलसीपुर चीनी मिल तथा महराजगंज तराई में विद्युत उपकेंद्र बनवाया गया। मथुरा बाजार में भी उपकेंद्र का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। हरहटा-हड़पुर जनकपुर मार्ग पर पुल बनवाकर आवागमन सुलभ कराया।
कोड़री-मथुरा मार्ग पर बेहतर आवागमन के लिए छह पुल बनवाए गए। क्षेत्र में विभिन्न मदों से 48 किमी नई सड़कों का निर्माण तथा 75 किमी सड़कों की मरम्मत कराई गई। राप्ती के साहिबानगर गोड़वा में तटबंध बनवाकर बाढ़ की त्रासदी रोकी गई। खरझार पहाड़ी नाले पर पक्के तटबंध का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पेयजल के लिए करीब 24 गांवों में पानी टंकी का निर्माण कराया गया। कीचड़ व जलभराव से मुक्ति के लिए मथुरा बाजार, हरैया बाजार व बहादुरगंज में सीसी रोड का निर्माण कराया गया। हरिहरगंज-ललिया होते हुए बनकटवा मार्ग टू लेन बनाने की योजना अंतिम चरण में है। क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थानों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए गए। प्रयास है कि विकास के मामले में तुलसीपुर विधान सभा एक कीर्तिमान स्थापित करे।
नहीं पूरा किया कोई वादा
अपने चार साल में सत्तादल के विधायक ने जनता से किया कोई वादा नहीं पूरा किया। उन्होंने मतदाताओं की आकांक्षाओं पर पानी फेरा है। जनता खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है। क्षेत्र में जन सरोकार से जुड़ा कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है। - जेबा रिजवान, रनर प्रत्याशी तुलसीपुर विधान सभा
विधायक ने कराए कार्य
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सरलता व सादगी के प्रतिमूर्ति है। उन्होंने क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया है। विधानसभा क्षेत्र में उनकी ओर से कराए गए कार्य कोई भी देख सकता है। मैं उनके कार्यों से संतुष्ट हूं। - सुजीत सिंह, निवासी ग्राम चौहत्तर कला
बिजली व बाढ़ के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम
जर्जर विद्युत व्यवस्था को सुधारने तथा बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए विधायक ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने क्षेत्र में रहकर सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक किया है। सड़कों की दशा में भी पहले से काफी सुधार हुआ है। - देवेंद्र वर्मा, निवासी तुलसीपुर