फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Move towards innovation, success will make you special

Balrampur News: नवाचार की ओर बढ़े, कामयाबी बनाएगी खास

Sat, 16 Nov 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Move towards innovation, success will make you special
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद विद्यार्थी।-स्रोत: महाविद्
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को नवाचार, समाज और अर्थव्यवस्था में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नवाचार की ओर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। कामयाबी मिलने की बात कही गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में हुए सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर वीके श्रीवास्तव ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व और समाज पर इसके प्रभाव पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि यह एक समसामयिक विषय है। विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से बौद्धिक संपदा को स्पष्ट किया और बताया कि हमारे पास क्षेत्र है, ज्ञान है लेकिन जरूरत है इन सभी को एक जगह व्यवस्थित करने की। इसी से बौद्धिक संपदा की स्थिति अच्छी हो सकती है। इस बात पर जोर दिया कि कैसे हमारे प्रोडक्ट्स की लीगल राइट्स होनी चाहिए। बताया कि इसी से बौद्धिक संपदा की स्थिति बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एमके अग्रवाल ने नवाचार और अर्थव्यवस्था में बौद्धिक संपदा की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कहा कि भारत को नवाचार की तरफ आगे बढ़ना है। भारत को अपने मॉडल से स्टार्ट अप के कल्चर को आगे बढ़ाना है। अपनी संस्कृति के अनुसार और अपनी फिलोसॉफी के अनुसार इसको बढ़ावा देना है। कहा कि हम जो भी करें वह अनैतिक न हो और सत्य पर आधारित हो। इससे मिलने वाली कामयाबी हमें सबसे खास बनाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि कैसे नवाचार सभी रचनात्मकता के लिए एक प्रेरक शक्ति है। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव बीके सिंह ने बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
आयोजन सचिव डॉ. प्रखर त्रिपाठी ने सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. स्वदेश भट्ट और डॉ. मनोज सिंह ने किया। कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर तब्बसुम फरखी ने राष्ट्रीय प्रत्यायन और मूल्यांकन परिषद के कार्यों और इस सम्मेलन से इसके संबंधों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह, प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर राघवेंद्र सिंह, प्रोफेसर एस पी मिश्रा, प्रोफेसर वीना सिंह, सम्मेलन के समन्वयक डॉ. आशीष लाल, डॉ प्रमोद यादव, संदीप यादव, दिनेश कुमार, डॉ ऋषि रंजन, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ बीएल गुप्ता, आनंद प्रताप त्रिपाठी, राजेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed