{"_id":"6afde24d29dbe58bfe015fb6","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-lpg-tanker-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157988-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एलपीजी टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एलपीजी टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा-तुलसीपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात रेलवे स्टेशन मोड़ के पास साथी मोड़ पर एलपीजी टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दीपक यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गौरा चौराहा क्षेत्र के मोतीपुर कुडोहा निवासी दीपक यादव पचपेड़वा क्षेत्र के औरहवा गांव में अपनी मौसी के घर गए थे। वहां से वह बाइक से गैसड़ी बाजार होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एलपीजी टैंकर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय दीपक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मृतक के चाचा जग प्रसाद ने बताया कि दीपक 15 दिन पहले ही गुजरात से घर आए थे। मौसी के घर से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। दीपक के परिवार में दो भाई दीपेंद्र और अंकित तथा तीन बहनें गुड़िया, साधना और अर्पिता हैं। उनकी पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक अपने पीछे तीन वर्षीय बेटे आयांश और महज तीन माह की बेटी को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।