फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mother's faith triumphs, embraces her son after a month

Balrampur News: मां के विश्वास की हुई जीत, एक माह बाद बेटे से खिली गोद

Wed, 29 Nov 2023 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother's faith triumphs, embraces her son after a month
पचपेड़वा (बलरामपुर)। गौरा चौराहा के झाउवआ गांव की पुष्पा देवी का विश्वास अटल रहा। उसके भरोसे की जीत हुई। चिकित्सक की बात पर परिजन भरोसा कर लिए थे, लेकिन एक मां की ममता को खुद पर ही विश्वास रहा। पूरे एक महीने वह अपने बच्चे के लिए तड़पती रही और बेटे के जिंदा होने की जिद करती रही।
विज्ञापन



उसके पति जयजय राम कहते हैं कि कई दिनों तक सदमें में ऐसी बातें कह रही है, यह मानकर वह शांत कराते रहे। लेकिन वह बच्चे की तलाश कराने के लिए रोज जिद करती।
विज्ञापन


पत्नी को परेशान देखकर थाने ले गया कि चलो तहरीर दे देंगे तो मान जाएगी। उसे यह अंदाजा नहीं था कि डाक्टर भी ऐसा कर सकते हैं।
पुलिस ने भी पहले समझाया लेकिन मां की जिद के आगे जांच करने का मन बनाया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह कहते हैं कि पहले उन्होंने सोचा कि मां होने के कारण यह बेटे की मौत को सही नहीं मान रही है, लेकिन उसकी आंखों में विश्वास देखकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को पाकर गदगद हुई मां पुष्पा ने गोद में छुपा लिया। कहा कि उसे विश्वास था कि उसके लाल को कुछ नहीं हुआ है। बेटा मिला तो मानो पूरा जहान मिल गया, वह सभी से हाथ जोड़कर धन्यवाद करते दिखी।



नवजात की खरीद करने में बढ़नी के सभासद निसार अभी पकड़ से दूर है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए चिकित्सकों का कहना है कि निसार बेऔलाद था, इसलिए उसे बिना पैसे लिए ही नवजात दे दिया था।
लेकिन यह बात सच है या नहीं, इस राज से पर्दा निसार की गिरफ्तारी से ही उठ सकेगा। यही नहीं इसके पूर्व बच्चा बेचे जाने का कोई मामला सामने न आने से भी तस्करी के मामले की पुष्टि नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस अभी सारे पहलुओं पर जांच कर रही है।



मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि पचपेड़वा के मिशन हास्पिटल में बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है। मामला गंभीर है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। ऐसे नर्सिंग होम चिन्हित किए जाएंगे और उनके विरूद्व कार्रवाई होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed