फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mother performed last rites of younger son, waiting to meet elder son

Balrampur News: मां ने छोटे बेटे का किया अंतिम संस्कार, बड़े बेटे के मिलने का इंतजार

Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mother performed last rites of younger son, waiting to meet elder son
बड़े बेटे की तलाश करती जल पुलिस।
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शंकरपुर कला गांव में मानसिक मंदित पिता ने बृहस्पतिवार को अपने दो बेटों को नहर में फेंक दिया था। छोटे बेटे आनंद का शव पहले दिन ही मिल गया था। मां संगीता ने शुक्रवार को छोटे बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया है। वह बड़े बेटे के मिलने का इंतजार कर रही हैं। उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ब्रिज किशोर चौधरी ने बताया कि शंकरपुर कला गांव में मानसिक मंदित मुकेश गौतम ने अपने दोनों बेटों अमरेश (11) व आनंद (7) को बीते दिन राप्ती मुख्य नहर में फेंक दिया था। नहर के पास गन्ना लाद रहे संदीप यादव ने छोटे बेटे के शव को नहर से निकाल लिया था, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद मां संगीता ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया। बड़े बेटे अमरेश की तलाश दूसरे दिन शुक्रवार को गोंडा से आई जल पीएसी की टीम करती रही। पूरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद भी अमरेश का कोई पता नहीं चल सका है। मां, परिजन व ग्रामीण अमरेश के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मां संगीता का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग जुट रहे हैं।
विज्ञापन


बड़े बेटे के सकुशल आने का इंतजार
मां संगीता को अपने बड़े बेटे अमरेश के सकुशल आने का इंतजार है। सिसकते हुए मां ने बताया कि उनका बड़ा बेटा घर वापस जरूर आएगा।

आरोपी से पूछताछ जारी
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पिता मुकेश गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अमरेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed