फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   More than 15 people suffer from infectious disease

15 से अधिक लोग संक्रामक बीमारी से पीड़ित

Mon, 26 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
More than 15 people suffer from infectious disease
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर गोसाई गांव में संक्रामक बीमारी का कहर फैला हुआ है। गांव में 15 से अधिक लोग संक्रामक बीमारी से पीड़ित है। सीएचसी शिवपुरा में सभी मरीजों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि मोतीपुर गोसाई गांव में ममता (60), राम कुमार (35), मंजू (35), अभय चंद्र (60), साधू मौर्य (50), छोटका (47), विजय कुमार (45), माया देवी (43), कृष्ण कुमार (70), मझिला (60), तारबाबू (67), बड़का (59) व शिव प्रसाद (50) का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण राम अचरज वर्मा व अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि अन्य कई लोग भी संक्रामक बीमारी की चपेट में है। गांव में गंदगी की भरमार है। जगह-जगह कीचड़ व जलभराव से दुर्गंध आ रही है। मच्छरों की भरमार है। दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में इलाज करने के साथ-साथ गांव में स्वास्थ्य टीम भी भेजी जा रही है जो सभी लोगों को संक्रामक बीमारी से बचाव के साथ-साथ आसपास साफ-सफाई आदि के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक करेंगे। स्वच्छता जरुरी है। गंदगी होने पर ही संक्रामक बीमारियां पांव पसारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed