{"_id":"65550ae0aff384087005f80b","slug":"more-than-12-thousand-children-are-still-not-going-to-school-balrampur-news-c-99-slko1018-4466-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12 हजार से अधिक बच्चे अभी भी नहीं जा रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12 हजार से अधिक बच्चे अभी भी नहीं जा रहे स्कूल
Wed, 15 Nov 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जिले के 12 हजार 907 विद्यार्थी अभी भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। यह खुलासा शासन की तरफ से कराए गए 3.54 लाख परिवारों के सर्वे की समीक्षा में सामने आया है। यह स्थिति तब है जबकि सर्वेक्षण में शामिल कुल परिवारों में से सिर्फ 67.68 प्रतिशत का ही सर्वे हुआ है। सर्वे कार्य से अभी भी 32.32 प्रतिशत परिवार अछूते रह गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ सर्वे के दौरान छूटे 1.14 लाख परिवारों का सर्वे कराने के बाद ही पूरा डाटा विभागीय साइड पर अपलोड होगा।
शैक्षिक सत्र 2023-24 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से परिवारों का सर्वेक्षण कराया गया था। जिले में तीन लाख 54 हजार 613 परिवारों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया था। परिवार सर्वे के दौरान दो लाख 39 हजार 992 परिवारों का सर्वे ही हो सका। इनमें मुखिया के परिवारों के कुल आठ लाख 59 हजार 889 सदस्य शामिल हुए। इन परिवारों में बच्चों की संख्या पांच लाख 40 हजार 140 मिली। सर्वे में सामने आया कि 12 हजार 907 बच्चे अभी भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। सर्वे कार्य पूरा न हो पाने के कारण आउट ऑफ स्कूल बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक बार पुन: परिवार सर्वेक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत शासन ने परिवार सर्वेक्षण पूरा कर छात्र-छात्राओं का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शिक्षक सर्वे से छूटे परिवारों के घर-घर जाकर परिवार में बच्चों की संख्या और स्कूल जाने और न जाने वाले बच्चों का ब्योरा जुटाएंगे। निर्देश के बावजूद विभाग की ओर से परिवार सर्वेक्षण कार्य पूरा न कराए जाने पर स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सख्त नाराजगी भी जताई है। बीएसए को भेजे एक पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिले में पुन: अभियान चलाकर सर्वेक्षण पूरा कर स्कूल जाने से वंचित बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जाए।