फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Monitoring of flood control will be done from control room

कंट्रोल रूम से होगी बाढ़ नियंत्रण की निगरानी

Sat, 19 Jun 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of flood control will be done from control room
बलरामपुर। कंट्रोल रूम में बाढ़ नियंत्रण की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में सूचनाएं संकलित करने के लिए 24 घंटे कर्मी मौजूद रहेंगे। ड्यूटी में हीलाहवाली बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ डीएम श्रुति ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। डीएम ने बाढ़ से संबंधित कोई भी सूचना कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम नंबर पर देने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बाढ़ से संबंधित किसी भी सहायता व जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम नंबर 05263-236250, 9170277336, 8960010336 व टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर सकते है। वर्तमान समय पर नदियों के बढ़ते जलस्तर व लगातार बारिश से बाढ़ आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के साथ-साथ जिले के तीनों तहसीलों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर का बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में रोस्टरवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी कर्मचारियों को नियमित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर बाढ़ नियंत्रण कार्यो का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।

आम जनमानस से बाढ़ से संबंधित किसी भी सहायता व जानकारी के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम पर कॉल करने की अपील की गई है।
तुलसीपुर तहसील में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 9454416070, 9454416062 व 8840868011, उतरौला तहसील में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 9517014222, 9454416064 व 9839528846 और सदर तहसील के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 9919526108, 7523999267 व 8299090278 पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते है और मदद भी पा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed