{"_id":"62eec2a847a2964b81194b2d","slug":"moharram-balrampur-news-lko64302601","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला जुल्फिकार व अलम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला जुल्फिकार व अलम का जुलूस
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर में शनिवार को नगर में निकाला गया जुल्फिकार व अलम का जुलूस।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मानवता व सच्चाई की रक्षा के लिए कर्बला के मैदान में साथियों के साथ शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम की सातवीं तारीख को नगर में जुल्फिकार व अलम का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने अलम में रुपये, लरी व साफा बांधकर अपनों की सलामती के लिए दुआ की। अलीबाग व हरवशपुर स्थित मजार पर मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर सीरनी चढ़ाई और फातिहा पढ़कर मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ भी मांगी।
मुहर्रम की सातवीं तारीख पर शनिवार को नगर के नई बाजार स्थित पन्नालाल हलवाई सुन्नी इमामबाड़ा से साबिर अली की अगुवाई में जुल्फिकार व अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस रमना पार्क, नगर पालिका, यतीमखाना, सराय फाटक, अलीजान पुरवा, चिकनी, घासमंडी, मेजर चौराहा, सिटी पैलेस, मेवालाल तालाब व कालीथान होते हुए पुन: सुन्नी इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल अकीदतमंद हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए या हुसैन, या हुसैन के नारे बुलंद कर रहे थे। लोगों ने अपनी मन्नतों के मुताबिक जुल्फिकार व अलम में रुपये, साफा व लरी बांधकर परिवार की सलामती के लिए दुआ मांगी। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को जलपान कराने के लिए जगह-जगह प्याऊ प मिष्ठान का स्टॉल लगाया गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाल संजय दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
सातवीं मुहर्रम को लगा मेला
मुहर्रम की सातवीं तारीख को सदर ब्लॉक के अलीबाग स्थित मजार शरीफ व हरवशपुर कर्बला पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी करके फातिहा पढ़कर मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
लोगों की तरफ से सीरनी, जर्दा व बिरयानी का लंगर भी आयोजित किया गया। सातवीं मुहर्रम पर अलीबाग व हरवशपुर मेले को लेकर नगर पालिका की व्यवस्था चाक चौबंद रही। दोनों स्थानों पर स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों को जलपान कराया गया। इस अवसर पर ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता, शफीक अहमद, तारिक पठान, करीमुल्ला, महफूज आदि मौजूद रहे।