{"_id":"624b3a9da23fdc7bf92c2115","slug":"mobile-squads-inspected-the-examination-centers-balrampur-news-lko624608414","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पेपर लीक होने की घटना को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की तरफ से कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। इसी के चलते सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान सभी सचल दस्ते, जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह से सक्रिय रहे। दोनों पालियों में 24178 की तुलना में 22590 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 1588 परीक्षार्थी नदारद रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल में विज्ञान और इंटर में शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई जबकि द्वितीय पाली में इंटर के गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा कराई गई।
डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के 16459 की तुलना में 15307 परीक्षार्थियों ने 63 केंद्रों पर विज्ञान विषय की परीक्षा दी है। इंटरमीडिएट के शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान व तर्कशास्त्र विषय के प्रथम प्रश्नपत्र में 534 की तुलना में 492 परीक्षार्थियों ने 32 केंद्रों पर परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल में 1152 और इंटर में 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के गणित व जीव विज्ञान की 58 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई जिसमें पंजीकृत 7185 की तुलना में 6791 ने परीक्षा दी है जबकि 394 ने परीक्षा छोड़ दी है।
प्रथम पाली में पर्यवेक्षक/डायट प्राचार्य बहराइच ने सात और दूसरी पाली में पांच केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। डीआईओएस की टीम ने प्रथम पाली में पांच और द्वितीय पाली में छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डायट प्राचार्य बलरामपुर की टीम ने प्रथम पाली में चार और बीएसए डॉ. राम चंद्र की टीम ने द्वितीय पाली में चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने प्रश्नपत्रों वाले डबल लॉक कमरे का ताला खोला। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी।