फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MNREGA's guarantee made women self-reliant

Balrampur News: मनरेगा की गारंटी ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Wed, 01 Jan 2025 08:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
MNREGA's guarantee made women self-reliant
बलरामपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद भी कर रही हैं। मनरेगा में महिलाओं को श्रमिकों के साथ ही ''महिला मेट'' की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिससे उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं है, लेकिन मनरेगा ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। जब से मनरेगा में महिलाओं को ''महिला मेट'' की जिम्मेदारी मिली है, तब से महिला श्रमिकों की संख्या भी बढ़ गई है। इस वित्तीय वर्ष में जनपद में मानव कार्य दिवस सृजन का लक्ष्य 31 लाख 37 हजार 130 दिन रखा गया था। सितंबर में ही कुल 22 लाख 72 हजार 345 मानव कार्य दिवस पूरे हो चुके हैं। इसमें से महिलाओं की भागीदारी आठ लाख 81 हजार 966 कार्य दिवस है, जो कुल सृजित मानव दिवस का करीब 39 प्रतिशत है। महिला मजदूरों को प्रमोट करके मेट बनाया गया है। तभी से मनरेगा में महिला मजदूरों की भागीदारी बढ़ी है। इससे घर की आय में महिलाओं की भी हिस्सेदारी जुड़ रही है। पहले मनरेगा में महिला मजदूरों की संख्या काफी कम होती थी। (संवाद)
विज्ञापन

------
मनरेगा में महिला मजदूरों की स्थिति
नौ ब्लाॅक वाले इस जिले में 1,55,540 महिला श्रमिक काम करती हैं, जाे कुल श्रमिकों का 34.77 प्रतिशत है। इसमें सबसे अधिक महिला श्रमिक पचपेड़वा में 41.16 प्रतिशत है। जबकि सबसे कम बलरामपुर ब्लाॅक में 30.16 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जिले में हैं 1001 महिला मेट
50 श्रमिकों पर एक को मेट की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जनपद में 1001 महिला मेट हैं। महिला श्रमिकों को प्रमोट कर मेट बनाया गया है। इन महिलाओं को मेट के कामकाज की बारीकियां सिखाई गईं और जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। - कमलेश कुमार सोनी, डीसी मनरेगा बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed