फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLA and philanthropist raise their hands for oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक व समाजसेवी ने बढ़ाया हाथ

Sat, 24 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
MLA and philanthropist raise their hands for oxygen plant
बलरामपुर। कोरोना काल में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सदर विधायक पल्टूराम व एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने अपना हाथ बढ़ाया है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए विधायक और समाजसेवी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। विधायक ने अपने निधि से 25 लाख रुपये देने और समाजसेवी ने प्लांट लगवाने की अनुमति देने की बात कही है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने शनिवार को डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि पूरा देश व प्रदेश में दवाओं और ऑक्सीजन की कमी की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण त्रासदी में बलरामपुर के सभी सहयोगी विधायकों ने ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए 25-25 लाख रुपये विधायक निधि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विधायक ने नियमानुसार निधि से 25-25 लाख रुपये आहरित करके ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग डीएम से की है। उधर समाजसेवी ने भी डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान में जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है जिसके लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आवश्यकता भविष्य में पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर में ऑक्सीजन फैक्ट्री नहीं होने के कारण उसे बाहर से मंगाना पड़ेगा। समय से ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण जिले के लोगों की जान जोखिम में आ सकती है। समाजसेवी ने जनता के हित में ऑक्सीजन फैक्ट्री लगाकर उन्हें मुफ्त सप्लाई करने की इच्छा व्यक्त की है। समाजसेवी ने डीएम से अनुरोध किया है ऑक्सीजन फैक्ट्री लगाए जाने के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा कराकर संबंधित को निर्देश देने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed