फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mission Indradhanush begins, missed children will be vaccinated

मिशन इंद्रधनुष का आगाज, छूटे हुए बच्चों को लगेगा टीका

Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush begins, missed children will be vaccinated
बलरामपुर। नियमित टीकाकरण से छूटी गर्भवती व बच्चों को टीका लगाने के लिए जिला स्तरीय मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ सोमवार को सीएचसी श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई बिनोहनी में किया गया। गांव के टीका लगवाने में आनाकानी करने वाले 16 परिवारों को समझाकर उनके बच्चों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कोल्हुई बिनोहनी गांव में एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस गांव से अभियान की शुरुआत करने का मुख्य कारण यह है कि यहां 16 परिवार बच्चों को टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे थे। यहां की आशा गुड्डी एवं आंगनबाड़ी मंजू ने सत्र से पूर्व जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के लिए कम्युनिकेशन गतिविधियों का आयोजन किया।
विज्ञापन

ड्यू लाभार्थियों की सूची बनाकर एक दिन पहले ही सभी को बुलावा पर्ची वितरित किया। टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका लगवाने के प्रति मोविलाइज करने के लिए ग्राम प्रधान ज्ञानमती, कोटेदार घनश्याम एवं क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति संजय यादव व सुनील आदि के माध्यम से सभी परिवारों को समझाकर बच्चों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटी गर्भवती व शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टिटनेस, काली खांसी, डिप्थीरिया, पोलियो, हिपेटाइटिस, डायरिया, निमोनिया, दिमागी बुखार व खसरा आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जायेगा।

इस अवसर पर यूनीसेफ की डीएमसी शिखा श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीदत्तगंज विजय प्रताप सिंह, समन्वयक पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग राकेश शुक्ला एवं टीएसयू की जिला समन्वयक शगुन त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed