फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Minister distributed relief material by visiting flood-hit villages

बाढ़ग्रस्त गांवों में जाकर मंत्री ने बांटी राहत सामग्री

Fri, 14 Oct 2022 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Minister distributed relief material by visiting flood-hit villages
बलरामपुर। उद्यान, कृषि विपणन व कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिले की तीनों तहसीलों के कई बाढ़ग्रस्त गांवों में मोटर बोट से जाकर पीड़ितों का हालचाल लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंत्री ने अधिकारियों को गांवों में कैंप कर बाढ़ पीड़ितों को भोजन, शुद्ध पेयजल व दवा तथा मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के प्रभारी मंत्री के रूप में दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार को जिले में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे। वह सदर तहसील के सोनार गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिलने मोटर बोट से पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर हालचाल जाना। कहा कि दशकों बाद जिले को ऐसी भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

इस विभीषिका में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन, शुद्ध पेयजल, दवा तथा मवेशियों के लिए चारा मुहैया कराया जाएगा। बाढ़ में घर गिरने से नुकसान से लेकर फसल व पशु हानि का सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर में राजाजोत व गोसाईजोत के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, पेयजल व चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने देर शाम तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के भी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों से बातचीत कर राहत सामग्री बांटी। यहां भी उन्होंने पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी राजेश कुमार सक्सेना, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed