फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Microplan will be ready for prevention of AES and JE

एईएस व जेई की रोकथाम के लिए तैयार होगा माइक्रोप्लान

Sat, 31 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Microplan will be ready for prevention of AES and JE
बलरामपुर। जिले के 13 विभागों के अफसरों को एईएस व जेई के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए माइक्रोप्लान तैयार करने का फरमान जारी किया गया है। जिले भर में दो सितंबर से आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम की गठित टीमें घर-घर दस्तक देंगी। तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दूसरे दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में सभी रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दो सितंबर से शुरु होने वाले तृतीय संचारी रोग नियंत्रण और दूसरे दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए 13 विभागों के अफसरों की संयुक्त बैठक शनिवार को की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अपर सीएमओ डा. कमाल अशरफ ने कहा कि प्रत्येक प्रमुख स्थानों पर पहले से ही होर्डिंग, बैनर व पोस्टर चस्पा कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया जाए। एक्युट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम यानि एईएस और जापानी इंसेफ्लाइटिस ऐसी घातक बीमारी है जिससे रोगी की मृत्यु हो सकती है। यदि रोगी इलाज के बाद ठीक भी हो जाए तो अधिकांश में दिमागी व शारीरिक दिव्यांगता आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तक अभियान के तीसरे चरण में 30 सितंबर के बाद आशा प्रत्येक परिवार की निगरानी करेंगी। बुखार से पीड़ित होने वाले रोगियों को तत्काल सीएचसी/पीएचसी पर भर्ती कराकर निशुल्क बेहतर इलाज कराया जाएगा। संचारी रोग के नोडल अफसर डॉ. एके पांडेय ने बैठक में 23 बिंदुओं की गाइड लाइन उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed