{"_id":"61aa520cb28ee4645d3f3618","slug":"message-to-make-innocent-people-healthy-by-providing-food-balrampur-news-lko6072726155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न प्रासन कराकर मासूमों को सहेतमंद बनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न प्रासन कराकर मासूमों को सहेतमंद बनाने का संदेश
विज्ञापन
बलरामपुर के बाल विकास परियोजना नगर में गर्भवती महिला की गोदभराई करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बाल विकास परियोजना नगर में शुक्रवार को अन्न प्रासन दिवस के कार्यक्रम किए गए। छह माह के बच्चे को अन्न प्रासन कराकर मासूमों को सेहतमंद रहने का संदेश दिया गया। नगर के बाल विकास परियोजनों में गर्भवती व धात्री महिलाओं को बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियं दी गई। जाड़े के मौसम में बच्चों को सुरक्षित रखने के बारे में सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीपीओ नगर शिवांगी दूबे ने कहा कि जीरो से छह साल तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सेहतमंद रखने के लिए शासन स्तर से तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सभी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर के अंधियारी मोहल्ला निवासी सद्दाम हुसैनी की छह माह की पुत्री सनाया को सीडीपीओ ने अन्न प्रासन कराकर बच्चों को सेहतमंद रहने का संदेश दिया। सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को घर-घर जाकर बच्चों को अन्न प्रासन कराने और गर्भवती व धात्री महिलाओं को सेहतंमद रहने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने के बारे में जानकारी देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
मुख्य सेविका इंदु सिंह व ज्ञानमती मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं के बारे में तमाम जानकारी दी। तीन माह की गर्भवती महिला शिल्पी की गोदभराई कराई गई। कार्यक्रम में नगर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रहीं।