फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message of awareness given by street play

Balrampur News: नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

Tue, 06 Dec 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Message of awareness given by street play
बलरामपुर। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के दो स्कूलों में अभियान चलाया गया। इसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को नियमित स्कूल आने, सामाजिक सरोकार व बेटा-बेटी में अंतर न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कौवापुर व कंपोजिट विद्यालय कनहरा में नुक्कड़ नाटक किया। कलाकारों ने पढ़ाई का महत्व समझाया। नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा व सामाजिक कुरीतियों के साथ ही निपुण भारत से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

अभिभावकों को संबोधित करते हुए नुक्कड़ नाटक दल के आरके यादव ने कहा कि परिवार बेटा व बेटी को एक समान मानते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा दें। बेटा व बेटी को पढ़ाई के समान अवसर मिलने चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed