फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Meritorious blossomed after getting medal and citation

Balrampur News: मेडल व प्रशस्तिपत्र पाकर खिल उठे मेधावी

Wed, 14 Jun 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Meritorious blossomed after getting medal and citation
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों व डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में टॉपर रहे 21 मेधावियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र व 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ लखनऊ आयोजित हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर किया गया। इसमें मेधावी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। सीधा प्रसारण समाप्त होने के बाद मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व डीएम अरविंद कुमार सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र, टैबलेट व 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में डीआईओएस गोविंद राम ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अतिथि व अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंदन पांडेय ने किया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, बीएसए कल्पना देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य केपी यादव, हेमंत तिवारी, अंकित श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार व राहुल शर्मा आदि लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मेधावियों मिला सम्मान
समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉपर रहीं प्रिंसी उपाध्याय, आनंद मिश्रा, पंकज कश्यप, अमन गुप्ता, सिफा भट्ट, अनुष्का सिंह, शिवम नाथ कटियार, अंकित वर्मा, पलक दूबे, नगमा फातिमा व रवि वर्मा सम्मानित किए गए। इसी तरह इंटर में टॉपर रहे आशीष कुमार कसौंधन, अंशिका पांडेय, मोहम्मद अरशल, शोभित सिंह, सुमित यादव, मोहम्मद सलीम, श्रेया उपाध्याय, नबील अहमद, साबरीन खान व नीरज वर्मा का सम्मान किया गया है।
सम्मान पाकर हाईस्कूल की टॉपर प्रिंसी उपाध्याय व आनंद मिश्र ने कहा कि सरकार और अमर उजाल द्वारा सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इंटर के मेधावी अंशिका पांडेय व मोहम्मद अरशल ने कहा कि जनप्रतिनिधि व डीएम के हाथों मिला सम्मान हम लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अमर उजाला द्वारा सम्मानित किया जाना हम सभी को हमेशा याद रहेगा।

मेधा को निखारने में संसाधनों की कमी बाधक नहीं
मेधावियों को सम्मानित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने परीक्षा से लेकर परिणाम आने तक की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। सरकार ने नकलविहीन परीक्षा के साथ एक महीने के भीतर परिणाम भी जारी कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने में आसानी हुई है। डीएम ने कहा कि यहां पहले सार्वजनिक कार्यक्रम की शुरुआत मेधा के साथ होना मेरे लिए गौरव की बात है। कोई भी परिस्थिति हो या संसाधनों की कमी मेधा को निखरने में बाधक नहीं बन सकती है। मेधावियों के लिए यह पहला पड़ाव है आगे उन्हें अभी और बड़ी उपलब्धि हासिल करनी है।


अमर उजाला ने भी किया सम्मानित
सम्मान समारोह में अमर उजाला भी सहयोगी रहा। अमर उजाला की तरफ से भी सभी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र व प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकों का सेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed