{"_id":"5fff21408ebc3e31ca3eaf2c","slug":"mercury-reached-five-degrees-stubborn-people-balrampur-news-lko5596908176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डिग्री पर पहुंचा पारा, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डिग्री पर पहुंचा पारा, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
बलरामपुर। अचानक मौसम में हुए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को सूर्य के दर्शन नहीं होने से पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव के इंतजाम कराए गए। बाहर से आने वाले मुसाफिरों को ठहरने के लिए रैन बसेरे भी दुरुस्त करा दिए गए हैं।
मौसम बदलते ही बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पारा गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन भर घना कोहरा छाया रहा है। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वाहनों की रफ्तार भी कोहरे के चलते धीमी रही। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। लोग ने अलाव के सहारे ठंड से निजात पाने का प्रयास किया। प्रशासन की तरफ से चारों नगर निकायों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने के इंतजाम किए गए हैं।
ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। बाहर से आने वाले लोगों को रात में ठहरने के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से रैन बसेरों को चाक चौबंद कराया गया। कृषि विभाग की तरफ से भी किसानों से फसलों को पाला व कोहरे से बचाने के लिए सुझाव दिए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने किसानों से अपील की है कि फसलों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मात्रा में रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव करें, जिससे रोग व कीड़ों से फसलों को बचाया जा सके। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी नगर निकायों के ईओ को अलाव जलवाने और कंबल वितरण कराने का निर्देश दिया गया है।