फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Memorandum submitted demanding dismissal of Manipur government

Balrampur News: मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Tue, 25 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding dismissal of Manipur government
बलरामपुर। मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी व म्यांमार के घुसपैठियों पर लगाम लगाने की मांग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की। भाकपा कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा जिला सचिव हाजी नब्बन खां ने कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मणिपुर में हुई घटना के जिम्मेदार भाजपा सरकार है। इसकी पूरे विश्व में आलोचना की जा रही है। मणिपुर में हुई घटना वहां के सरकार की नाकामी का नतीजा है। घटना की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाय। आरक्षित वन भूमि पर अफीम की खेती बंद कराए जाने, पीड़ित लोगों को मुआवजा दिलाए जाने, म्यांमार से हो रहे घुसपैठियों पर लगाम लगाए जाने, मणिपुर में आवश्यक सामान व दवाओं को पहुंचाने के लिए राजमार्गों को खोले जाने, भाकपा व भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन के पदाधिकारियों पर दायर किए गए मामलों को वापस लिए जाने की मांग की गई। इस दैरान जिला सह सचिव कल्लू सिंह चौहान, रामतीरथ मौर्य, राजकसील, अनवर चौहान, शफीक अंसारी, जगदंबा प्रसाद मौर्य, विनोद कुमार चौहान, पीतांबर, सिकंदर खा व अब्दुल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed