{"_id":"6148c4558ebc3e915e51bfbe","slug":"members-accuse-eo-and-je-of-corruption-balrampur-news-lko5964603195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने ईओ व जेई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने ईओ व जेई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद उतरौला में नियुक्त अधिशासी अधिकारी व जेई पर भ्रष्टाचार करने का आरोप सभासदों ने लगाया है। कलेक्ट्रेट में डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरि व सुभाष पाठक के नेतृत्व में उतरौला के सभासद केदार नाथ कश्यप, फज्जू, नीरज कुमार, मो. शफीक, नसीम बानो, सरस्वती देवी, मो. रिजवान, मजीबुल्ला, शहनाज, सुशीला देवी, गीता देवी व सलीमुद्दीन आदि ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
पत्र में कहा गया है कि ईओ उतरौला भ्रष्टाचार में लिप्त है। मनमानी तरीके से फर्जी बिल बाउचर जेई से बनवाकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। राम सनेही भारती उतरौला ब्लाक के जेई के परद पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इनके द्वारा लगभग तीन वर्ष से नगर पालिका परिषद उतरौला का अतिरिक्त कार्यभार देखा जा रहा है। ईओ व जेई मिलकर ठेकेदार को लाभ पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच कराई जाए।
सभासद जब ईओ व जेई से कराए गए कार्यों को लेकर शिकायत की जाता है तो कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिलता है। इन लोगों ने डीएम से उक्त मामले की जांच कराने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।