{"_id":"67703344ae81f7196d0b6c39","slug":"melting-increased-due-to-drizzle-in-the-evening-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118954-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शाम को हुई बूंदाबांदी से बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शाम को हुई बूंदाबांदी से बढ़ी गलन
Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। लगातार पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद बादल छा गए। बादल छाने के कारण दिन भर ठंड का असर देखने को मिला। शाम को कई स्थानों पर बूंदाबादी भी हुई। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर दिखने लगा। कोहरा व बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। चिकित्साधिकारी डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों को ठंड से बचाव व स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
13 स्थानों पर अलाव की हुई व्यवस्था
- उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए 13 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्त ने बताया कि बस स्टेशन, रैन बसेरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, तहसील परिसर, एसडीएम व सीओ आवास एवं सीएचसी सहित 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।