{"_id":"62c8788004a5f67e062a436d","slug":"meeting-seed-balrampur-news-lko6387406153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे किस्म के बीज से फसलों की होगी बेहतर पैदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे किस्म के बीज से फसलों की होगी बेहतर पैदवार
विज्ञापन
फोटो-4बलरामपुर के कृषि विभाग कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा व अन्य
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विकास भवन स्थित कृषि विभाग दफ्तर में शुक्रवार को बीज वितरण व डीबीटी की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ एजी व राजकीय कृषि बीज प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए। किसानों से कृषि बीज गोदामों से धान, ढेंचा, उड़द व अरहर जैसी खरीफ की बोआई में अच्छे किस्म के बीज लेने की सलाह दी गई। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तैनात एडीओ एजी व प्रभारियों को किसानों को जागरूक करने का सुझाव दिया गया। बीज लेने वाले सभी किसानों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी।
शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से सभी किसानों को खरीफ की बोआई में अच्छे किस्म के बीज लेने के लिए जागरूक करें। अच्छे किस्म के बीज से फसलों की बेहतर पैदावार होगी। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज गोदामों पर अच्छे किस्म के बीज उपलब्ध हैं। बीज लेने वाले किसानों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि सीधे भेजी जाएगी। फसलों की अच्छी पैदावार होने पर किसानों को लाभ होगा और किसान समृद्ध बनेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए बेहतर योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अवश्य लें।
जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का किसानों को लाभ दिलान में कोई कोताही न बरती जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद एडीओ एजी व राजकीय कृषि बीज प्रभारियों ने जिला कृषि अधिकारी के समक्ष प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में नौमिष कुमार यादव, सुभाष बाबू, मोहसिन अली, अमित कुमार सिंह व नीरज सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ एजी व राजकीय कृषि बीज प्रभारी मौजूद रहे। (संवाद)