फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting,public welfare

सड़कों की मरम्मत कराएं, सभी पात्रों को योजना का लाभ दिलाएं

Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting,public welfare
फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधिगण, डीएम, सीडीओ व अन्य? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जनप्रतिनिधियों के सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। ये बातें गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरवा कहारनडीह में विद्युतीकरण न होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अभियंता तुलसीपुर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया। उन्होंने कहा कि जिन मजरों में विद्युतीकरण नहीं हुआ, उनको योजना में शामिल कर विद्युतीकरण कराया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी सचिव के पास कई ग्राम पंचायतें हो तो रोस्टर के मुताबिक सभी गांवों में बैठकर जनता की शिकायतें निस्तारित करें।
विज्ञापन

उन्होंने नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। जिलापूर्ति कार्यालय में तैनात पटल लिपिक की मनमानी की शिकायत मिलने पर उसे हटाने का निर्देश जिलापूर्ति अधिकारी को दिया। बैठक में ब्लॉक प्रमुखों की तरफ से उठाई गई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व सीएमओ डॉ. सुशील कुमार सहित सभी ब्लॉक प्रमुख व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
दिशा की बैठक के बाद गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने 23 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। पांच दृष्टि बाधितों को स्मार्ट कैन, पांच दिव्यांगजनों को व्हील चेयर तथा दो दिव्यांगजनों को हियरिंग मशीन भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed