फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting,elecation

कर व्यवस्था में हो सुधार, व्यापारियों को मिले सहूलियत

Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
meeting,elecation
फोटो-5-बलरामपुर के पहलवारा मोहल्ले में अमर उजाला संवाद में राय रखते व्यापारी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। हर जगह चुनाव पर चर्चा की जा रही है। हर वर्ग अपने-अपने ढंग से सरकार व जनप्रतिनिधि चुनने का दावा कर रहा है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में व्यापारियों की संख्या लाखों में है। व्यापारी विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएंगे ऐसे में हर पार्टी व्यापारियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के दावे कर रही है। किस पार्टी व प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया जाए इसको लेकर व्यापारी भी अपना-अपना तर्क दे रहे हैं। बुधवार को नगर के पहलवारा मोहल्ले में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने खुले मन से अपनी बात रखी। व्यापारियों ने कहा कि हम लोग ऐसी सरकार व ऐसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो व्यापार को सुगम बनाए और व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराए। शिव प्रसाद गुुप्ता, राम हरक साहू व संतोष कुमार वर्मा आदि व्यापारियों ने कहा कि सरकार को टैक्स प्रणाली में सुधार करने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। सरकार व जनप्रतिनिधि को लेकर व्यापारियों ने अपनी बाते कुछ इस तरह व्यक्त की।
विज्ञापन

व्यापार को बनाए सुगम
जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो व्यापार की व्यवस्था को सुगम बनाए। बिजली, पानी, सड़की की व्यवस्था सुदृढ़ करे।सरकार ऐसी होनी चाहिए जो व्यापारियों के लिए स्पष्ट विजन प्रस्तुत करे। हम ऐसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने में सक्षम हो। त्रिलोकी नाथ गुप्ता- व्यापारी
विज्ञापन

सर्व सुलभ हो जनप्रतिनिधि
देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की भूमिका बहुत ही अहम होती है। इस लिए सरकार को व्यापारियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। हम ऐसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो सर्व सुलभ होने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने में सक्षम हो। संजय शर्मा- नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध कराए मूलभूूत सुविधाएं
व्यापारियों के समक्ष माल को लाने व ले जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की समस्या रहती है। सरकार को व्यापारियों की समस्या के लिए सड़क व रेलवे यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। हम ऐसा नेता चुनेंगे जो लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करे। अमित कुमार अग्रवाल - व्यापारी
जनता के हित को रखे सर्वोपरि
जनप्रतिनिधि को क्षेत्र के विकास व जनता के हितो को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। हम ऐसा विधायक चुनेंगे जो व्यापारियों की हितो की रक्षा कर सके। व्यापार में आने वाली समस्याओं का निराकरण कराने में सक्षम व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। महेश सिंह- व्यापारी
व्यापार की जटिलताओं को करे दूर
सरकार की तरफ से जीएसटी लाने पर कर प्रणाली में सुधार का भरोसा दिया गया था। जटिल प्राविधान के कारण जीएसटी व्यापारियों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। हम ऐसे व्यक्ति को नेता चुनेंगे जो व्यापार की जटिलताओं को दूर कराए। विश्वनाथ कश्यप- व्यापारी

व्यापारियों की समस्याओं का कराए निराकरण
- उद्योग व व्यापार अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। व्यापार व उद्योग में मंदी होने से अर्थव्यवस्था डांवाडोल होती है इसलिए सरकार को व्यापारी हितों पर ध्यान देना चाहिए। हम ऐसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो व्यापारियों की समस्याओं का ध्यान रखे।
राजन साहू-व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed