फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting

21 विभागों के अफसरों का कटेगा एक दिन का वेतन

Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
बलरामपुर। जिले के 21 विभागों के अफसरों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। आईजीआरएस पोर्टल पर 101 मामलों का निस्तारण न होने पर डीएम श्रुति ने कार्रवाई की है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है। आईजीआरएस पोर्टल पर मामलों के निस्तारण में हीलाहवाली बरतने वाले अफसरों पर डीएम ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को बताया कि उन्होंने 27 सितम्बर को आईजीआरएस पोर्टल के सभी संदर्भों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस ऑनलाइन माध्यम, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व अन्य पोर्टल से प्राप्त होने वाली 101 शिकायतें निर्धारित अवधि में निस्तारित नहीं पाई गई हैं। तहसीलदार सदर के 22, एसडीएम उतरौला व सदर के 14-14, तहसीलदार तुलसीपुर के 10, तहसीलदार उतरौला के 9, एसडीएम तुलसीपुर के 6, बीएसए व एक्सईएन सरयू नहर खंड-1 के 4-4 मामले आईजीआरएस पोर्टल पर डिफॉल्टर पाए गए हैं। डीसी मनरेगा व डीआईओएस के तीन-तीन मामले पोर्टल पर लंबित मिले हैं।
विज्ञापन

पीडी के 2 और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, परियोजना अधिकारी डूडा, ईओ नगर पंचायत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, बीडीओ श्रीदत्तगंज व रेहरा बाजार, बीईओ गैसड़ी व सदर और अधीक्षक पीएचसी/उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग के एक-एक मामले आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित पाए गए हैं। इन सभी विभागों के अधिकारियों को मामलों का निस्तारण में हीलाहवाली बरतने पर तीन दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर शासन के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed