{"_id":"614e10998ebc3efb8a29b29d","slug":"meeting-balrampur-news-lko597099732","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कालोनियों का सर्वे कराकर होगा टैक्स का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कालोनियों का सर्वे कराकर होगा टैक्स का निर्धारण
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को बोर्ड का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। नगर में विकसित होने वाली नई कालोनियों का सर्वे कराकर टैक्स निर्धारण का निर्णय लिया गया।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा ने पूर्व बैठक के कार्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते नगर के विकास कार्यों में कुछ देरी हुई है। कुछ कार्य प्रभावित भी हुई है। कोरोना काल में नगर पालिका के सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने में जुटे रहे इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी वार्ड सभासदों की समस्याएं सुनी और विकास संबंधी प्रस्ताव भी लिया। नगर में जलभराव की समस्या से निजात के लिए तावा नंबर चार पर पंपिंग सेट स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
तावा नंबर एक और चार बंद होने से जल निकासी की व्यवस्था करने के उचित उपायों पर विचार किया गया। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकलने के बाद संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही गई। नगर की सीमा में विकसित नई कालोनियों का सर्वे कराकर टैक्स निर्धारण का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, ईओ राकेश जायसवाल, सभासद संजय कुमार मिश्रा, विनोद गिरि, बृजेन्द्र तिवारी व सुभाष पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।