फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Medicines worth lakhs destroyed in fire in medical store

Balrampur News: मेडिकल स्टोर में लगी आग से लाखों की दवा जलकर खाक

Tue, 05 Dec 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth lakhs destroyed in fire in medical store
बलरामपुर। जिला संयुक्त अस्पताल के सामने स्थित जायसवाल मेडिकल स्टोर में बीते सोमवार की रात अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दुकान में रखी करीब 20 लाख रुपये कीमत की दवाएं , 40 हजार की नकदी, कंम्प्यूटर व फर्नीचर सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सकी। मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेजी।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक प्रमेश जायसवाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे। रात करीब 11 बजे दुकान के पड़ोस में रहने वाले मकदूम ने फोन कर बताया कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान से तेज लपट निकल रही थी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड व डायल-112 पर देने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल आग लगने के कारण का कोई पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि दुकान में यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। दुकान संचालक ने बताया कि इस हादसे में दुकान के अंदर रखी करीब 20 लाख रुपये कीमत की सभी दवाएं व चिकित्सकीय उपकरण के साथ कैश बॉक्स में रखे 20 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर व फर्नीचर इत्यादि जलकर खाक हो गई।
फायर बिग्रेड के प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि आग काफी भीषण थी। इसे नियंत्रित करने के लिए उतरौला व बलरामपुर से फायर वाहन तक मंगवाना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हलका लेखपाल कृष्ण कुमार ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील अधिकारियों को भेज दी गई है। दूसरी तरफ जायसवाल समाज के संरक्षक राज कुमार जायसवाल ने मंगलवार को पीड़ित से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी लेकर क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed