{"_id":"690a3c2b1fc1a4d07802a6d7","slug":"material-recovery-center-will-be-built-at-a-cost-of-rs-3367-lakh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-136313-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 33.67 लाख की लागत से बनेगा मैटेरियल रिकवरी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 33.67 लाख की लागत से बनेगा मैटेरियल रिकवरी सेंटर
Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद 33.67 लाख रुपये की लागत से मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) का निर्माण कराएगा। इस केंद्र के बनने से नगर क्षेत्र में फैले ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। नगर के सफाई कार्यों में यह सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगा।
एमआरएफ केंद्र पर घरों और बाजारों से एकत्र किए गए कचरे प्लास्टिक, कागज, धातु और कांच को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। इसके बाद इन सामग्रियों को रीसाइक्लिंग यूनिट्स को भेजकर पुनः उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था से नगर में कचरे का जमाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और नगर पालिका को आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह पहल नगर को स्वच्छ और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल शहर साफ-सुथरा रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर