फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mata Mahagauri seeks unbroken good fortune

माता महागौरी से मांगा अखंड सौभाग्य

Tue, 20 Apr 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Mata Mahagauri seeks unbroken good fortune
बलरामपुर। नवरात्र अष्टमी के दिन देवी मंदिरों में आदि शक्ति भगवती की स्तुतियों से वातावरण भक्ति मय हो गया। अष्टांग योग की अधिष्ठात्री देवी महा गौरी की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने सोशल डिस्टेसिंग बरतते हुए देवी मां की आराधना की।
विज्ञापन

घरों में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ महागौरी की पूजा अर्चना कर सौभाग्य एवं सौंदर्य की कामना की। देवी मंदिरों में देवी की आराधना के साथ-साथ मुंडन, जनेऊ एवं कर्ण छेदन संस्कार भी कराए गए। मंदिरों पर कन्या पूजन एवं हवन यज्ञ भी हुआ।
विज्ञापन

मां दुर्गा की आठवीं शक्ति को महागौरी कहा गया है और नवरात्र अष्टमी के दिन इनकी पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि देवासुर संग्राम में रक्तबीज का संहार करने वाली काली माता पर भगवान शंकर ने गंगाजल छिड़का तो उनका रंग गोरा हो गया। गौर वर्ण के कारण देवी को महागौरी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्य, धन-सम्पदा एवं सौंदर्य सहित अठारह गुणों की प्रतीक महागौरी को अष्टांग योग की अधिष्ठात्री माना गया है। यह भी मान्यता है कि महागौरी की आराधना करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलने के साथ-साथ परिवार में धन-धान्य एवं खुशहाली आती है। मंगलवार को देवी पाटन मंदिर में महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी।
महिलाओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर देवी का दर्शन किया। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, जरवा स्थित रहिया देवी मंदिर एवं उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया।

इन मंदिरों में बच्चों का मुंडन, जनेऊ एवं कर्णछेदन संस्कार कराने वालों की भीड़ लगी रही। मंदिरों के अलावा घरों में भी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ महागौरी की पूजा-अर्चना कर अपने लिए अखंड सौभाग्य एवं परिजनों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed