{"_id":"6452a3b3113657c49a0f56c7","slug":"masons-informed-about-construction-of-chamber-for-waste-management-balrampur-news-c-13-1-214984-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राजगीरों को अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चैंबर निर्माण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राजगीरों को अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चैंबर निर्माण की दी जानकारी
Wed, 03 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 03 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई में राजगीरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के महराजगंज तराई में चल रहे राजगीरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण में राजगीरों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चैंबर निर्माण के बारे में जानकारी दी गई।
पंचायती राज विभाग के अवर अभियंता अनुराग कुमार पांडेय ने बताया कि गांवों को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाकर मॉडल गांव के रूप में चयनित के लिए ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गांवों में चैंबर, वर्मी चैंबर, फिल्टर चैंबर व सिल्ट कैचर एकीकृत कचरा प्रबंधन केंद्र आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इन चैंबरों को किस विधि से कैसे निर्माण करना है, इसके लिए राजगीरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पंचायत सचिव कृपाशंकर तिवारी व प्रधान प्रतिनिधि गणेश सोनी आदि मौजूद रहे।