फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Masjid-e-Aqsha being built in the city

शहर में बन रही मस्जिद-ए-अक्शा

Wed, 03 Aug 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Masjid-e-Aqsha being built in the city
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बलरामपुर का मुहर्रम मशहूर है। यहां बनने वाले बेहतरीन नक्काशीदार ताजिया देशभर में जाते हैं। यहां के अलम और धार्मिक रौजा को भी काफी पसंद किया जाता है। इस बार नगर में तैयार हो रही मस्जिद ए अक्शा, अजमेर शरीफ व मलेशिया की मस्जिद लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन

जिले में बड़े ही अकीदत के साथ मुहर्रम मनाकर कर्बला के मैदान में सच्चाई, मानवता व इंसानियत की रक्षा करते हुए शहीद हुुए हजरत इमाम हुसैन व उनके वफादार साथियों को याद किया जाता है। रोजगार के सिलसिले में देश के कोने-कोने में रहने वाले जिले के सैकड़ों लोग मुहर्रम मनाने के लिए चांद दिखते ही घर आने लगते हैं।
विज्ञापन

नगर के कई मोहल्लों में कारीगरों द्वारा मुहर्रम के लिए ताजिया, अलम व रौजा तैयार किया जाता है। इस बार फलस्तीन की मस्जिद ए अक्शा का रौजा बना रहे कारीगर मोहम्मद सईद ने बताया कि बारिश के कारण ताजिया व रौजा बनाने में परेशानी आ रही है, मगर मुहर्रम की नौवीं तारीख तक ये बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बलुहा मोहल्ले में कालिया मस्जिद के पास रखा जाएगा। बेहतरीन नक्काशी के कारण मस्जिद ए अक्शा का मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां तैयार किए गए बेहतरीन नक्काशी वाले ताजियों की मांग मुंबई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी है। यहां से सैकड़ों ताजिया दूसरे प्रदेशों में भेजे जाते हैं।

इसी तरह अजमेर शरीफ का रौजा बना रहे शब्बू व मलेशिया की हिमालिया मस्जिद मुहर्रम अली उर्फ लबेदी बना रहे हैं। शब्बू ने बताया कि रौजा तैयार करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। दोनों ही रौजा शानदार तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। ये लोगों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed