{"_id":"650738ea6e662a667406bc88","slug":"married-women-will-keep-nirjala-fast-for-the-long-life-of-their-husbands-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2801-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत
Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरतालिका तीज पर्व को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें 18 सितंबर को निर्जला व्रत रखेंगी। युवतियां भी मनपसंद वर के लिए व्रत रखेंगी। महिलाओं ने बाजारों में देर शाम तक खरीदारी की। जलाभिषेक को लेकर मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। झारखंडी मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में अलग-अलग लाइन लगवाकर जलाभिषेक कराया जाएगा।
हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कजरी तीज का निर्जला व्रत रखा था। उनके कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।
बाजारों में खरीदारी की भीड़
हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ जुटी। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर उन्होंने जमकर खरीदारी की। नगर के झारखंडी मंदिर स्थित दुकानाें पर भी महिलाओं की काफी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने चूड़ी व बिंदी सहित सौंदर्य प्रसाधन की अन्य वस्तुएं भी खरीदीं। वहीं, कांवड़ियों ने बोलबम लिखे टी-शर्ट आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मंदिरों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिव मंदिरों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। मंदिरों पर सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।