फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Balrampur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 28 Apr 2025 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
बलरामपुर के बरदौलिया गांव में मामले की छानबीन करती पुलिस।-संवाद
हरैया सतघरवा/बलरामपुर। हरैया के बरदौलिया गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरैया के ग्राम बरदौलिया निवासी मृतका की बहन करिश्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया कि सगी बहन/जेठानी फातिमा (30) का शव छत में लगे अरगन के सहारे सोमवार को सुबह करीब चार बजे लटकता पाया गया। फातिमा का बेटा इसराइल उर्फ अतीकुर्रहमान जब सुबह उठा तो अरगन से शव लटका देख चीख पड़ा। इसराइल की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे में गए।
विज्ञापन

बहन के शव को नीचे उतरा गया और पुलिस को सूचना दी गई। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में कुछ पता नहीं है। सीओ ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के साथ गांव के लोगों से भी बातचीत की। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed