{"_id":"66bf8a5cf59b6e630b07fe60","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-and-thrown-out-of-the-house-case-filed-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113190-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला, मुकदमा
Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए बनाईं टीमेंसंवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का मामला आया है। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
सादुल्लाहनगर थाने के कोटवा दरगाह निवासी नज्मुस्शेहर का कहना है कि उसकी शादी उसी गांव में शहबान के साथ हुई थी। आरोप लगाया है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन परेशान किया जाता है। 14 अगस्त की शाम को चार बजे पति शाहबान सहित अन्य ससुराली जनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। कहा कि अपने घर से दहेज में पांच लाख रुपये लेकर आना तब तुम्हें घर में रहने देंगे। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, एक अन्य मामले में मोतीडीह निवासी बंदनी ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि 2021 में उसकी शादी भवानीगंज जिला सिद्धार्थनगर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज को लेकर परेशान करते थे। 15 जुलाई को ससुराल के लोग उसे उसके घर छोड़कर गए हैं। पुलिस ने पति धर्मेंद्र समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बृजानंद सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।