फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   married to poison for dowry and killed

दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Sun, 24 May 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
married to poison for dowry and killed
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हरिहरगंज शेखरपुर निवासी प्रेम नरायन मिश्र ने अपनी बेटी को दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप उसके ससुरालीजनों पर लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर ललिया थाने में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रेम नरायन ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रतिभा का विवाह वर्ष 2015 में ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम भवनियापुर में की थी। प्रेम नरायन का आरोप है कि बेटी के ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। यह बात बेटी ने कई बार मायके वालों को भी बताई थी।
विज्ञापन

प्रेम नरायन का आरोप है कि प्रतिभा के पति संदीप तिवारी, ससुर दुर्गा प्रसाद, जेठ संजय तिवारी, जेठानी सोनम व पुष्पा ने गत 23 मई को प्रतिमा को दहेज के लिए मार डाला है। 23 मई की रात 9.20 बजे ससुरालीजनों ने यह भी कहा कि हम लोगों ने तुम्हारी बेटी को मार डाला है। तुम्हें जो करना है करो। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिभा की मौत प्रथम दृष्टया जहर खाने से होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति संदीप, ससुर दुर्गा प्रसाद, जेठ संजय तिवारी तथा जेठानी सोनम व पुष्पा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed