फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Markets decorated for Karva Chauth, buyers gathered

करवा चौथ के लिए सज गए बाजार

Mon, 02 Nov 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Karva Chauth, buyers gathered
बलरामपुर। कोरोना से बंद पड़े बाजार करवा आते ही गुलजार हो गए। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवा, लइया-गट्टा व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। आभूषण की दुकानों पर भी रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व माना गया है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन करवा की पूजा अर्चना भी की जाती है। चार नवंबर को होने वाले करवा चौथ के लिए बंद पड़े बाजार गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

बाजार में जगह-जगह करवा और लइया-गट्टा की दुकानें सज गई हैं। करवा और लइया-गट्टा खरीदने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। अखंड सुहाग का प्रतीक बिंदी, सिंदूर, चूड़ी, कंगन व सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुुएं खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ भी दुकानों पर दिखने लगी हैं। आभूषण की दुकानें भी करवा आते ही गुलजार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण की दुकानों पर सबसे अधिक खरीददारी पायल, बिछुआ, कंगन व मांग टीका की हो रही है। दुकानदार राजू गुप्ता, नंदलाल व दिलीप आदि का कहना है कि कोरोना के चलते पिछले करीब छह महीने से बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य वस्तुओं की खरीददारी के लिए एक-दो लोग ही दुकान पर आ रहे थे। अब करवा चौथ के साथ धनतेरस व दीपावली का त्योहार आने वाला है इसलिए बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed