फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   manrega

मजदूरी का भुगतान न होने से मनरेगा श्रमिकों में आक्रोश

Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
manrega
फोटो-2-बलरामपुर के ग्राम पंचायत बरईपुर के मजरा सहिबरा में तालाब की खुदाई करते मनरेगा मजदूर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मजदूरी का भुगतान न होने से मनरेगा श्रमिकों को आक्रोश है। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरईपुर के मनरेगा श्रमिकों ने जून माह में मजदूरी का भुगतान न होने का आरोप लगाया है। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बकाया भुगतान कराने की मांग की गई है। शीघ्र भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिक कमला तिवारी, ओंकार, मंगतू, राम नरेेश, बाबादीन, रामशंकर, तिलकराम, अख्तर अली, उत्तम कुमार, छविराजी, सरफा देवी, अनिल कुमार, मुन्नालाल व कृष्णराम आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है सहिबा गांव स्थित पुराने तालाब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। तालाब निर्माण में करीब 19 मनरेगा श्रमिकों को काम पर लगाया गया। 20 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। मजदूरी न मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पैसा न मिलने से मनरेगा मजदूरों के समक्ष बच्चों के पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने बताया कि भुगतान न मिलने से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी नहीं दी जा सकी है। कुछ मजदूरों को जिन्हें पैसे की सख्त जरूरत हैं उन्हें अपने पास से ही पैसे दे दिए गए हैं। डीएम से शीघ्र मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed