फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mandal presidents will have to resign to contest elections

चुनाव लड़ने के लिए मंडल अध्यक्षों को देना होगा त्यागपत्र

Tue, 02 Mar 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Mandal presidents will have to resign to contest elections
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा समन्वय समिति की बैठक अटल भवन में हुई। बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को ही पंचायत चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले मंडल अध्यक्षों को अपने पद से त्यागपत्र देना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महामंत्री अमरपाल मौर्य ने जिले में 26, 27 व 28 फरवरी को संपन्न हुई बैठकों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें व्यक्ति विशेष के लिए चुनाव में आंकलन नहीं करना है बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए चुनाव में जाना है। भाजपा ने इस बार ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ही पंचायत चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी के पदाधिकारी ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन करें जिनकी छवि क्षेत्र में अच्छी हो और पार्टी के प्रति वह निष्ठावान हों।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में जो भी मंडल अध्यक्ष चुनाव लड़ेगा उसे अपने पद से त्यागपत्र देना होगा। प्रदेश महामंत्री ने सभी मंडल प्रभारियों को निरंतर संबंधित मंडल में ही प्रवास करने तथा बूथ समितियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। बैठक में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह आदि ने भी पंचायत चुनाव को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सभी भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में पहुंचे प्रदेश महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में जगदंबा सोनकर, जनमेजय सिंह, परमजीत सिंह, डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, विष्णुदेव मिश्रा, रवि मिश्रा, अनूपचंद्र गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी, संदीप उपाध्याय व हरीशचंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed